पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saudi Arabia To Give Egypt Up To 4 Billion Dollar Aid

मिस्र को चार अरब डालर की सहायता देगा सऊदी अरब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरा। सऊदी अरब के केंद्रीय बैंक जमा और पेट्रालियम उत्पादों के रूप में मिस्र को चार अरब डॉलर की सहायता राशि देने की संभावना है। मिस्र के दैनिक अल अहराम ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि मिस्र के अंतरिम प्रधानमंत्री हाजेम अल बेबलावी के अगले सप्ताह सऊदी अरब की यात्रा के दौरान इस पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद ही सऊदी अरब चार अरब डालर की सहायता राशि मिस्र को देगा।
गौरतलब है कि खाड़ी देशों ने मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पिछले साल जुलाई में सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से उसे अरबों डालर की आर्थिक मदद दी है। मिस्र में राजनीतिक अस्थिरता के दौरान निवेश और पर्यटन क्षेत्र को खासा नुकसान पहुंचा है। इस दौरान अरब देशों की मदद से ही मिस्र की अर्थव्यवस्था बडे जोखिम में पड़ने से बची रही।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।