पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सऊदी अरब में महिलाओं के कार चलाने पर प्रतिबंध है

सऊदी इतिहासकार बोला-अमेरिकी महिला को रेप से नहीं पड़ता फर्क इसलिए चलाती है कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियाद। सऊदी अरब के एक इतिहासकार एक टीवी शो में विवादास्पद बयान देकर फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कार ड्राइव करने से उनके साथ रेप जैसे क्राइम होंगे। सऊदी न्यूज शो 'रोटना खालीजिय्या' पर इतिहासकार सालेह अल-सादून ने सऊदी अरब में महिलाओं के कार ड्राइव न करने के कानून को सही ठहराते हुए अजीबोगरीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित दुनिया के बाकी देशों में महिलाओं को कार चलाने की छूट है। वहां महिलाओं को रेप से कोई फर्क नहीं पड़ता।
एंकर हो गई परेशान
इस चौंका देने वाले बयान के बाद टीवी शो एंकर भी सकपका गई। उसने सवाल किया कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि कार चलाने वाली महिला को रेप से फर्फ नहीं पड़ता? इस पर अल-सादून ने कहा, "उनके लिए नैतिक मूल्यों को खत्म होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन हमारे मामले में यह समस्या सामाजिक और धार्मिक है।" शो के दौरान दो और भी मेहमान बैठे हुए थे, लेकिन अल-सादून ही अपनी बात रख रहे थे, उन्होंने कहा कि मेरी बात ध्यान से सुनिए और समाज को फैसला करने दीजिए। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में महिलाएं ड्राइव नहीं करती हैं, उन्हें महारानियों की तरह समझा जाता है। उनके लिए पिता, अंकल, भाई, बेटे, भतीजे कार ड्राइव करते हैं।
विदेशी महिला ड्राइवर लाने का सुझाव
एंकर ने पूछा कि पुरुष ड्राइवर भी महिला का रेप कर सकता है तब क्या होगा? इसके साथ ही एंकर ने अल-सादून को सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में पीड़ित महिला द्वारा दोषी रेपिस्ट को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाना चाहिए। एंकर के सुझाव से अल-सादून सहमत दिखे, लेकिन उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी और धर्म गुरु इस बात से इनकार करते हैं। ऐसी स्थिति में विदेशी महिला ड्राइवर को भी रखा जा सकता है, जो हमारी महिलाओं के लिए कार चलाएं। इस बात से हैरान एंकर ने कहा कि आप गंभीर भी हैं, क्योंकि सऊदी अरब में विदेशी महिला ड्राइवर भी चेहरा और हाथ ढंककर कैसे कार ड्राइव करेगी।

गौरतलब है कि सऊदी अरब में महिलाओं के कार ड्राइव पर प्रतिबंध है। इसके लिए उन्हें कोड़े मारने की सजा दी जाती है। इससे पहले दो महिला अधिकार कैम्पेनर्स ने सऊदी में कार चलाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें विशेष आतंकरोधी कोर्ट में पेश किया गया था।
आगे देखें: शो के दौरान की तस्वीरें