पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सऊदी हवाई हमले में यमन के 11 नागरिकों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबई. यमन में सऊदी नेतृत्व वाले हवाई हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा जख्मी हो गए। अफसरों व चश्मदीदों के मुताबिक, रविवार को ये हमले राजधानी सना में हुए थे। हमले की चपेट में रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स...
- सबा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अलायंस आर्मी ने सना के पुराने इलाके में सिलाई के एक वर्कशॉप व उससे सटे इलेक्ट्रॉनिक गोदाम पर हवाई हमले किए।
- एक मेडिकल अफसर ने बताया कि हमले में वर्कशॉप के दो कर्मचारी और बिजली गोदाम में काम करने वाले नौ मजदूरों की मौत हो गई।
- चश्मदीदों के मुताबिक, हमले में आसपास की कई बसों को नुकसान पहुंचा है।
- इसके अलावा पुराने शहर के पास एक रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स को भी क्षति पहुंची है।
गौरतलब है कि सऊदी नेतृत्व में यमन के हाउती विद्रोहियों और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के सैनिकों के खिलाफ मार्च 2015 से हवाई हमले किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में 6,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इनमें आधे से ज्यादा आम नागरिक हैं।
खबरें और भी हैं...