सऊदी अरब के नए शाह सलमान की कुल निजी संपत्ति महज 120 करोड़ सऊदी रियाल (करीब 1,974 करोड़ रु) है। यानी अपने पूर्ववर्ती किंग अब्दुल्ला की कुल दौलत (21 बिलियन डॉलर, करीब 1.3 लाख करोड़ रु) की तुलना में दो फीसदी से भी कम। इसकी वजह यह है कि किंग सलमान ने सातवें दशक में विभिन्न कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बेटों के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि, अब किंग सलमान उस शाही परिवार के प्रमुख हैं, जिसकी कुल निजी संपत्ति करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 86 लाख करोड़ रु) है। यह भारत की कुल जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर (123 लाख करोड़ रु) के 70 फीसदी के बराबर है।
सऊदी अरब का ताज मिलने के बाद उनके बारे में यह तथ्य भी प्रचारित किया गया कि किंग सलमान कभी किसी कंपनी के शेयर होल्डर नहीं रहे। इसके विपरीत जेएनयू के पूर्व स्कॉलर शरफ सबरी की किताब ‘द हाउस ऑफ सऊद इन कॉमर्स: अ स्टडी ऑन रॉयल इंटरप्रेन्योरशिप इन सऊदी अरेबिया’ के अनुसार, सातवें दशक तक किंग सलमान जनरल मोटर सऊदी अरब, सऊदी मेरीटाइम ट्रांसपोर्ट कंपनी समेत दर्जनों कंपनियों में साझेदार थे। बाद में ये कंपनियां या तो बंद हो गईं या इनकी हिस्सेदारी किंग सलमान ने बेटों में बांट दी। शाही परिवार के तीन सदस्य अल-वालिद बिन तलाल (20 बिलियन डॉलर), सुल्तान बिन अल अजीज (10 बिलियन डॉलर) और खालिद बिन सुल्तान (2 बिलियन डॉलर) दुनिया के अरबपतियों में शुमार हैं।
सिर्फ शाही परिवार को ही मिलते हैं सरकारी पद
> 1,974 करोड़ रुपए है सऊदी अरब के वर्तमान शाह सलमान की संपत्ति
> 247 अरब रुपए सालाना होता है शाही परिवार का वेतन
> 6300 करोड़ रुपए प्रतिदिन के तेल उत्पादन पर है सलमान के भाई मुकरिन और बेटे मोहम्मद व फैसल का कब्जा
> 70 से ज्यादा प्रमुख कंपनियों में है शाही परिवार के सदस्यों की हिस्सेदारी
कुनबा बढ़ने से नहीं बढ़े शाही अरबपति
ज्यादातर संपत्ति और तेल की कमाई का बड़ा हिस्सा शाही परिवार में होने के बावजूद बीते 25 सालों में शाही अरबपतियों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। जबकि गैर शाही अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह शाही परिवार का आकार बढ़ते चले जाना है।
आगे देखें, किंग सलमान के एर्गा पैलेस के फोटोज...