पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saudi Prince Storming On Isis International News In Hindi

महिला पायलट के साथ सऊदी के राजकुमार ने भी किए ISIS पर हवाई हमले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: लड़ाकू विमान F-15 की कॉकपिट में राजकुमार खालिद बिन सलमान
इंटरनेशनल डेस्क। इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) विरुद्ध एलान-ए-जंग में अब सऊदी के राजकुमार भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीरिया में आईएसआईएस ठिकानों पर बमबारी कर युद्ध छेड़ने के मद्देनजर शाही मुहर लगा दी है। ब्रिटेन की अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी के वारिस व युवराज सलमान बिन अब्दुलअजीज के बेटे खालिद बिन सलमान ने लड़ाकू विमान से सुन्नी आतंकियों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
मिशन आईएसआईएस में राजकुमार सलमान ने संयुक्त अरब अमीरात की पायलट मेजर मरियम अल मंसूरी को ज्वॉइन किया है। बता दें कि अरब राष्ट्र की ओर से सुन्नी आतंकियों के गढ़ को थर्राने वाले लड़ाकू विमानों में F-16 मरियम उड़ा रही हैं। 35 वर्षीय मरियम अमीरात की पहली महिला पायलट हैं।
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट पर इस वक्त सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, बहरीन, कतर, फ्रांस और अमेरिका जमकर हवाई हमले कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में ब्रिटेन भी तरकश से कई अत्याधुनिक हथियार निकालने वाला है। अमेरिका ने तो F-22 रैप्टर और टॉम हॉक क्रूज मिसाइल तक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
ब्रिटेन की अंग्रेजी वेबसाइट द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस विरुद्ध मिशन की तीसरी रात हुकूमत की ओर से किए गए चार हवाई हमलों में एक राजकुमार सलमान द्वारा किया गया था। सऊदी में वैसे तो हजारों राजकुमार हैं, लेकिन सलमान शीर्ष पर हैं। उनके पिता सऊदी के सबसे पहले प्रथम उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई हमले करने में राजकुमार के शामिल होने की बात का खुलासा खुद सऊदी सरकार ने किया है। सरकार ने ऐसा पश्चिमी देशों को ये बताने के लिए किया कि वह उग्रवादियों के खिलाफ है। साथ ही सऊदी आबादी को संदेश देने की कोशिश की कि आईएसआईएस सल्तनत का दुश्मन है।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...