पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saudi Princess Sara Al Amoudi Con In London

मिलिए सऊदी अरब की राजकुमारी से, दो महीने में खरीदे 8 करोड़ के परफ्यूम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सऊदी अरब की राजकुमारी होने का दावा करने वाली एक महिला इन दिनों कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही हैं। उन पर लंदन में दो बिल्डरों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। सारा अल अमोदी यह महिला खुद को अरब की राजकुमारी कहलाना पसंद करती हैं।
उन पर लंदन के प्रॉपर्टी डेवलपर क्लटरबक और इयान पैटॉन से 14 मिलियन पाउंड (1.26 अरब रूपए) के लग्जरी प्लैट हड़पने का संगीन आरोप लगा है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, दरअसल 31 से 45 साल की उम्र की यह महिला इथोपिया की एक वेश्या है। लेकिन उसने लंदन हाईकोर्ट में जज के सामने इस बात को नकारते हुए तब सबको चौंका दिया, जब उसने खुद को अरब की राजकुमारी बताया। सारा ने खुद को 88 वर्षीय राजा अब्दुलाह की छोड़ी हुई पत्नी होने का दावा किया।
उसने रोते हुए जज को विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह कोई वेश्या नहीं है। बकौल सारा, मैं बहुत ही अमीर औरत हूं। मुझे शॉपिंग करने की बीमारी है। मैंने बीते दो महीनों में एक मिलियन पाउंड (करीब आठ करोड़ रुपए) के तो सिर्फ परफ्यूम ही खरीद लिए। (अंदर की स्लाइड में देखें)
ये भी पढ़ें