पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैज्ञानिकों का दावा, पदार्थों के परमाणु कण भी आपस में करते हैं बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर
लंदन। वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी एटम यानी पदार्थ के मूलभूत कण की आवाज को 'सुनने' में कामयाबी हासिल करने का दावा किया है। दरअसल स्वीडन की शार्मस यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक आर्टिफिशयल एटम को सुनने के लिए जब लाइट और साउंड की जुगलबंदी का इस्तेमाल किया तो क्वांटम फिजिक्स से जुड़ी कई अवधारणाएं और स्पष्ट हुईं।

हालांकि क्वांटम फिजिक्स में लाइट और साउंड के प्रयोग पहली बार नहीं हो रहे थे, लेकिन इस बार खासियत यह थी कि वैज्ञानिकों ने एटम से इंटरेक्शन वाली साउंड वेव्ज को कैप्चर करने में कामयाबी हासिल की, जो अपने आप में अनूठी थी। वैज्ञानिकों की इस टीम के मुखिया पेर डेल्सिंग​ कहते हैं कि दरअसल ये ध्वनि तरंगें उस आर्टिफिशयल एटम से इस तरह निकल रही थीं, मानो यह उसी एटम की आवाज हों।