लंदन। जीवाश्म वैज्ञानिकों ने पहले तैरने वाले डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है। 15 फुट लंबाई वाले इस विशालकाय डायनासोर का चेहरा घड़ियाल की तरह दिखता है। नाव जैसी रचना वाले इस विशालकाय जीव "स्पाइनोसोरस एजिप्टिकस' के पैर चप्पू की तरह हैं।
इलिनोइस की शिकागो यूनिवर्सिटी में टीम लीडर निजार इब्राहिम ने दावा किया, "यह पहला डायनासोर है, जिसमें आश्चर्यजनक अनुकूलताएं देखी गई हैं। मुझे शक नहीं कि स्पाइनोसोरस अधिकांशत: शिकार पानी के अंदर करता होगा।'
अन्य जलीय अनुकूलताओं में स्पाइनोसोरस में नासिका छिद्र भी हैं, जो शायद पानी के अंदर सांस लेने के काम आता होगा। मिलन म्यूजियम के साइमन मेगानुको ने कहा, "इसके दांत भी मछली की तरह और इसकी अगली टांग बेहद मजबूत है।'
(वॉशिंगटन में नेशनल जियोग्राफिक म्यूजियम में रखा स्पाइनोसोरस का ढांचा)