फोटो: ढाई हजार पुरानी ममी अभी काफी बुरी हालत में है।
शिकागो। मिस्र के 14 वर्षीय लड़के की ढाई हजार साल पुरानी ममी के संरक्षण का काम शुरू हो गया है। शिकागो फील्ड म्यूजियम रखे ताबूत को बीते हफ्ते खोला गया था। लड़के का नाम मिनिर्दिस था और वह एक पादरी का बेटा था।
संरक्षण का काम ममी और ताबूत के क्षय को बचाने के लिए किया जा रहा है। ताकि इसे अगले साल सितंबर में लॉस एंजिलिस में होने वाले 'ममीज: इमेजेस ऑफ द आफ्टरलाइफ' में प्रदर्शित किया जा सके।
डॉक्टर्स ने खासतौर से ममी के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। फील्ड म्यूजियम के पास यह ममी 1920 से मौजूद है। मिस्र की ऐसी यहां 30 ममी रखी हुई हैं।
आगे देखें: ममी से जुड़ी हुई तस्वीरें