पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. चैनल 4 ने लिविंग डॉल्स के रहस्यों को मास्किंग के जरिए अलग तरीके से पेश करने का नया तरीका अपनाया है। इस नई डॉल के रूप में दिखेंगे जोल एडम एलियास।
एडम की गुड़ियों की तरह कपड़े पहनने की आदत देखकर हर कोई सोचेगा कि उसे महिलाओं से कोई मतलब नहीं, लेकिन उसकी गर्ल फ्रेंड मेलिसा माउंट के लिए ये एक बड़ा आकर्षण है।
एडम के बारे में एलिसा कहती हैं, “कुछ लोग गोल्फ खेलते हैं, कुछ लोगों को डाक टिकटें इकट्ठा करना पसंद है, किसी को फुटबाल खेलने में मजा आता है, लेकिन मेरा ब्वॉयफ्रेंड एक डॉल है।”
एलिसा कहती है कि उसे फुटबॉल खेलने की बजाय अपने ब्वॉयफ्रेंड को डॉल के रूप में देखना ही पसंद है। चैनल 4 के नए फीचर शो लिविंग डॉल्स के रहस्य में मास्किंग के जरिए जोल नए किरदार को जीते नजर आएंगे।
कार्यक्रम में क्या है खास
चैनल 4 पर रात 10 बजे प्रसारित होने वाला ये कार्यक्रम एक फीचर शो है। इसमें जोल का किरदार एक रॉबर्ट नाम की महिला का है। मास्किंग के जरिए ही रॉबर्ट के किरदार को बनाया गया है। लड़कों को आकर्षित करने के लिए रॉबर्ट मास्किंग के जरिए कम उम्र की लड़की बन जाती है।
जोल को मास्किंग क्यों है पसंद
जोल अब तक करीब 10 सालों में 10 हजार डॉलर के मास्क खरीद चुके हैं। जोल का मास्क से प्यार तब शुरू हुआ जब वह एक बच्चा था। फिल्मों में डरावने मास्क देखकर उसे मास्क पहनने का शौक लगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.