पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Serial Blast In China\'s Xinjiang Region Two Killed

चीन के शिनजियांग प्रांत में सीरियल बम धमाके, दो की मौत, कई घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो
शंघाई। चीन के शिनजियांग प्रांत में हुए सीरियल ब्लास्ट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। स्थानीय सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। सरकारी वेबसाइट तियानशेन ने बताया कि प्रांत के लुटिया जिले में एक दुकान में रविवार को विस्फोट हुआ। फिर इसके तुरंत बाद पास ही की एक बस्ती में धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि गांव में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के लिए सरकार उइगर मुसलमानों को जिम्मेदार मानती है। सरकार का कहना है कि ये लोग एक नए देश पूर्वी तुर्किस्तान की मांग को लेकर लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि मई महीने में उरूमकी शहर में सीरियल ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की जानें गई थीं।