बीजिंग। चीन की एक अदालत ने जेल में बंद शिनजियांग के उइगर प्रोफेसर इलहाम तोहती के सात छात्रों को भी तीन से आठ साल के कारावास की सजा दी है। इन्हें तोहती के साथ अलगाववाद को बढ़ावा देने दोषी पाया गया है। पश्चिमी देशों ने उगघर प्रोफेसर को भी जेल में बंद किए जाने की आलोचना की है। तोहती चीन में मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक उइगर मुसलमान रहे हैं।
उइगर ऑनलाइन के जरिए तोहती को अलगाववाद को बढ़ावा देने का दोषी पाया गया था। जिसके लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है। इसके विरूद्ध पिछले महीने उनकी अपील खारिज की जा चुकी है। तोहती के छात्रों को सजा शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरूमकी की एक अदालत ने दी है। सातों छात्रों के खिलाफ मामले की सुनवाई नवंबर में की गई। अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलें खारिज कर दी।
फाइल फोटो: उइगर प्रोफेसर इलहाम तोहती