पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sex Education Is Compulsory In England's School

इंग्लैंड के स्कूलों में यौन शिक्षा अनिवार्य, वेबसाइट पर भी देनी होगी पाठ्यक्रम की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन। अब माता-पिता स्कूल की वेबसाइट पर ये जान सकेंगे कि स्कूल उनके बच्चों को यौन शिक्षा के तहत किस तरह की जानकारी दे रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इंग्लैंड के सभी स्कूलों को यौन शिक्षा का सिलेबस तय करने को कहा गया है। साथ ही, स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर उसकी जानकारी भी देनी होगी। ये फैसला बच्चों में सेक्स प्रति बढ़ रहे रुझान को देखते हुए लिया गया है।
स्कूलों में यौन शिक्षा दी जाए या नहीं, इसके लिए सरकार के मंत्री ने वोटिंग कराई। इसके बाद स्कूलों में यौन शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया। इस बदलाव की जानकारी सरकार की ओर से दी गई।
टेलीग्राफ वंडर वुमन वेबसाइट की तरफ से चलाए गए कैंपेन के जरिए करीब 10 हज़ार लोगों ने सरकार से यौन शिक्षा में बदलाव की मांग की थी। लोगों की मांग थी कि यौन शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट के खतरों को भी शामिल किया जाए। इसके बाद ये फैसला लिया गया है।
स्कूलों को साल 2012 से लेकर अब तक उनके सामान्य पाठ्यक्रम से जुड़ी तमाम जानकारियां अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। इंग्लैंड से प्राइमरी, सेकंडरी स्कूलों से लेकर अकादमियों और मुफ्त शिक्षा देने वाले स्कूलों तक, सभी पर ये बात लागू होगी।
शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए ई-मेल के जरिए प्रधान अध्यापकों को इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है। मेल में कहा गया है कि सभी स्कूल विषय और शैक्षणिक साल के हिसाब से अपने यहां के पाठ्यक्रम की जानकारी दें, जिसमें निजी, सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक शिक्षा का प्रावधान हो।
इस दिशा में स्कूलों को सहयोग करने के लिए पीएसएचई एसोसिएशन (पर्सनल, सोशल, हेल्थ एजुकेशन एसोसिएशन) एक ड्राफ्ट तैयार करेगा। साथ ही, स्कूलों की रिलेशनशिप पॉलिसी की समीक्षा भी करेगा। इसके बाद उन्हें पीएसएचई के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम सुझाएगा।
कनिष्ठ एजुकेशन मंत्री लॉर्ड नाश का कहना है कि ये परिवर्तन नए अतिरिक्त निर्देश के साथ आएगा, जो तकनीकी क्षेत्र और कानून में परिवर्तन के लिए निवेदन करेगा। इसके जरिए बच्चों को अनुचित ऑनलाइन सामग्री, ऑनलाइन उत्पीड़न और शोषण से बचाने में टीचरों को सहयोग मिलेगा।
पीएचएचई एसोसिएशन एक सरकार की ओर से दी जाने वाली चैरिटी है, जो स्कूलों को यौन शिक्षा और उसके लिए लगने वाले नए उपकरण से जुड़े सुझाव देती है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।