पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेन वॉर्न बोले- जिनके साथ मैंने क्रिकेट खेला, स्टीव वॉ उनमें सबसे सेल्फिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिडनी. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स शेन वॉर्न और स्टीव वॉ के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शेन वॉर्न ने एक टीवी शो पर कहा- 'मैंने जितने प्लेयर्स के साथ क्रिकेट खेला है, उनमें स्टीव वॉ सबसे मतलबी हैं।' वॉ से अपनी अनबन पर वॉर्न ने क्या कहा...
- 1999 में वेस्ट इंडीज टूर के दौरान दोनों में विवाद हुआ था।
- एक टीवी शो पर वॉर्न ने कहा, 'ऐसे बहुत से रीजन हैं जिनके चलते मैं वॉ को पसंद नहीं करता।'
- 'वॉ सबसे सेल्फिश क्रिकेटर हैं।'
- 'आखिरी टेस्ट से बाहर किया जाना आज भी मुझे याद है।'
क्या हुआ था वेस्ट इंडीज में?

- वॉर्न के मुताबिक, 'उस समय वॉ कैप्टन थे, मैं वॉइस कैप्टन और ज्यॉफ मार्श कोच थे।'
- 'हम सिलेक्शन मीटिंग के लिए गए। मैं अच्छी बॉलिंग नहीं कर रहा था। हम हार रहे थे। लारा बेहतरीन फॉर्म में थे।'
- 'लेकिन मुझे लगा कि जैसे मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्हें लगा कि अगर मैं अच्छी बॉलिंग नहीं कर पा रहा था तो यह मेरी गलती थी।'
- 'हम लोग सिलेक्शन के लिए बैठे और पूछा- सब क्या सोचते हैं? वॉ ने कहा- आप (वॉर्न) नहीं खेलेंगे।'
- 'मेरे मुंह से निकला- क्या? मैंने कहा- तुम क्या सोचते हो कि टीम क्या होनी चाहिए.....?'
- 'स्टीव ने कहा- टीम का कैप्टन मैं हूं। तुम नहीं खेल रहे हो।'
'बुरा लगा था मुझे'
- वॉर्न ने कहा, 'मैच न खिलाए जाने का मुझे बुरा लगा था।'
- 'उस वक्त मैंने सोचा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए मुझे बाहर बैठाया गया।'
- 'वॉ को पसंद न करने के लिए मेरे पास दूसरे कई कारण भले ही न हों लेकिन ये कारण जरूर है।'
वॉ ने किताब में क्या लिखा?

- वॉ ने अपनी किताब 'द मीनिंग ऑफ लक' में लिखा था कि एक डिसीजन के चलते उनको अपनी दोस्ती गंवानी पड़ी।
- वॉ ने लिखा, 'मैंने अपना बहुत अच्छा दोस्त खो दिया। लेकिन मैंने सीखा कि यह जानना कि सही क्या है और उस पर एक्शन लेना, दो अलग-अलग बातें हैं।'
क्या हुआ था उस टूर पर
- चार टेस्ट मैचों की सीरीज दो-दो से ड्रॉ हुई थी। पहला और चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया तो दूसरा और तीसरा वेस्ट इंडीज ने जीता था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज....
खबरें और भी हैं...