लंदन। फेसबुक की मुख्य संचालक शेरिल सैंडबर्ग की लिखी किताब पर फिल्म बनाने की बात चल रही है। सैंडबर्ग की बेस्ट सेलर किताब 'लीन इन वुमन वर्क एंड द विल टू लीड' पर फिल्म बनाने के अधिकार
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने खरीदे हैं। सैंडबर्ग के फेसबुक सहयोगी नेल स्कॉवेल फिल्मी स्क्रिप्ट में सैंडबर्ग की मदद करेंगे।
ऑनलाइन पत्रिका डेडलाइन के मुताबिक फिल्म की कहानी काल्पनिक होगी और किताब में प्रकाशित विषयों पर आधारित होगी। इससे पहले सोनी एंटरटेनमेंट बेन मेजरिक की किताब 'द एक्सीडेंटल बिलिअनियर' पर 'द सोशल नेटवर्क' नाम की फिल्म का निर्माण कर चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।