पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैंकाक. थाईलैंड की सेना क्लब परिसर के पास मंगलवार को गोली चलने से दो व्यक्ति घायल हो गए। फायरिंग उस वक्त हुई जब प्रधानमंत्री यिंगलिक शिनावात्रा इस परिसर में चुनाव आयोग के साथ बैठक कर रही थीं। गोली चलने की जानकारी प्रदर्शनकारियों के एक नेता ने दी।
गोली किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर चलाई जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया। प्रधानमंत्री शिनावात्रा की चुनाव आयोग के साथ बैठक दो फरवरी के संसदीय चुनाव के संबंध में थी। चुनाव आयोग मतदान की तारीख टालना चाहता है।
वहीं सरकार ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन खत्म करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों को अल्टीमेटम देते हुए सरकार ने कहा कि अगर गुरूवार तक उन्होंने विरोध प्रदर्शन खत्म नही किया और कब्जा की गई जगहों को खाली नहीं किया तो उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
हालांकि विपक्ष के प्रदर्शनों के बाद भी कहीं से कोई हिंसा की खबर नहीं है। प्रदर्शनकारियों के नेता सुधेय थाग सुबन का कहना है कि अगर सरकार चौबीस घंटे के भीतर आपातकाल की घोषणा वापस नहीं लेती तो वह सरकार को ठप कर देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.