पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपेशावर. पाकिस्तान के बन्नू जिले के खैबर पखतनख्वाह में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है। नवजात, 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। डॉक्टर के मुताबिक पैदा हुए सभी नवजात और मां स्वस्थ हैं।
महिला नॉर्थ वजीरिस्तान इलाके के दत्ता खेल इलाके की रहने वाली है। महिला अस्पताल में सामान्य जांच कराने गई थी। अस्पताल में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने 6 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात और मां की हालत ठीक है लेकिन बाद में बच्चों समेत मां को सुरक्षआ और निरीक्षण के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
22 जनवरी को पंजाब के भक्कर जिले में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया था।
अक्टूबर में 35 साल की सबीरा ने पेशावर में खैबर टीचिंग अस्पताल में 3 लड़कियों और 2 लड़कों को जन्म दिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.