बीजिंग। चीन के प्रांत गुआंगडोंग की एक फैक्टरी के ये वर्कर काम से बचने के लिए नहीं सो रहे बल्कि उन्हें तो खुद सरकार ने इसकी इजाजत दी है। गुआंगडोंग में फैक्टरी वर्करों को लंच के बाद आधा घंटा सोने की इजाजत मिली है।
भले ही कुर्सी पर आसानी से सोया न जा सके, लेकिन आधे घंटे की इस ब्रेक ने प्रोडक्टिविटी को जरूर बढ़ा दिया है। फैक्टरी मालिकों की मानें तो इससे 30 फीसदी तक काम में सुधार हुआ है।
एक अधिकारी ने बताया कि काम के लंबे घंटे वर्करों को काफी थका देते हैं। इसलिए हमने सोचा कि क्यों न इन्हें काम के बीच ही आराम दिया जाए और सोने का नियम ही बना दिया। इससे हमारा काम तो बेहतर हुआ ही है, वर्कर भी खुश हैं।