पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिगोकुदानी के बर्फीले बंदरों की तस्वीरें

PHOTOS: देखें, 'मौत की घाटी' में बर्फीले बंदरों का साम्राज्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: गर्म पानी के प्राकृतिक झरने में आराम फरमाते 'स्नो मंकी'

इंटरनेशनल डेस्क। जापान के नागानो (Nagano) प्रांत में एक ऐसी जगह है, जिसे 'मौत की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह योकोयू (Yokoyu) नदी की घाटी में स्थित जिगोकुदानी (Jigokudani) है। यहां बर्फीले बंदरों का साम्राज्य है।
जिगोकुदानी चारों ओर लगभग 850 मीटर ऊंची चट्टानों से घिरी हुई है। यहां साल के कम से कम चार महीने कड़ाके की सर्दी पड़ती है। पारा शून्य से 15 डिग्री नीचे लुढ़क जाता है। इलाके में भारी बर्फबारी होती है। इस प्रतिकूल वातावरण में यहां जापानी मैकाक्यूज यानी 'स्नो मंकी' की छोटी सी आबादी वास करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी करीब 200 बर्फीले बंदरों की है।
घाटी में गला देने वाली सर्दियों के दौरान गर्म पानी का प्रकृतिक झरना बहता है, जहां ये बर्फीले बंदर खुद को गले तक रखकर राहत पाते हैं। इस दौरान नजारा काफी अनोखा होता है। बंदर एक दूसरे के साथ अठखेलियां करते भी देखे गए हैं। कहते हैं जनवरी से फरवरी के दौरान नजारा अद्भुत होता है। लेकिन इलाका इस कदर सर्द रहता है कि सैलानियों की संख्या कम ही रहती है।
आगे देखें, अजूबे बर्फीले बंदरों की तस्वीरें...