पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका में न्यूयॉर्क के आई 81 पर बर्फ के चलके 30 कारें आपस में टकराईं

PHOTOS: अमेरिका में हाइवे पर बर्फ के चलते आपस में टकराईं 30 कारें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के इंटर स्टेट हाईवे पर बर्फ के चलते दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये हादसा एलिसबर्ग के पास इंटर स्टेट 81 (आई-81) हाईवे पर हुआ। करीब 30 कारें और चार ट्रैक्टर ट्रेलर आपस में ही भिड़ गए, जिसके चलते रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया। हालांकि, हादसे में किसी की मौत या गंभीर रूप से चोट लगने की खबर नहीं है। हादसे की तस्वीरें और वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर छाए रहे।
हादसे में फंसने वाले इयान वैंगर ने फेसबुक पर घटना का वीडियो अपलोड किया। उन्होंने खुद को सुरक्षित बताते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ उंगली में हल्की-सी खरोंच आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने घटना के पीछे खराब मौसम को जिम्मेदार बताया है। वहीं, हादसे की वजह से आई-81 के कई रास्ते बंद होने के चलते ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया है।
आगे देखिए घटना से जुड़ी फोटोज...