नई दिल्ली। सोशल मीडिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट
फेसबुक पर दुनिया में सबसे ज्यादा पहरेदारी कोई देश करता है तो वह भारत है। फेसबुक के मुताबिक, पिछले साल उसके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गईं 4960 विभिन्न प्रकार की सामग्री को भारत सरकार या उसकी विभिन्न एजेंसियों के निर्देश पर उसे हटाना पड़ा है। सख्ती के मामले में तुर्की दूसरे तो पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।
भारत सरकार या उसकी एजेंसियों के कहने पर हटाई गई ये सामग्री दूसरे देशों में फेसबुक को लॉगइन करके कोई भी भारतीय अब भी देख सकता है। फेसबुक की गवर्नमेंट रिक्वेस्ट रिपोर्ट 2014 (जनवरी से जून) के मुताबिक, सख्ती बरतने के मामले में दूसरे नंबर पर यूरोपीय देश तुर्की है।
पाक तीसरे नंबर पर
तुर्की सरकार ने फेसबुक से 1893 सामग्री हटवाईं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। वहां 1773 सामग्री हटवाई गई। फेसबुक को सरकारी सेंसरशिप का सामना सिर्फ विकासशील देशों में ही नहीं करना पड़ता। कंपनी विकसित देशों की सरकारों के कहने पर भी सामग्री हटाती है।