पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीबिया से इटली आ रहे 300 प्रवासियों की डूबने से मौत

लीबिया से इटली आ रहे 300 प्रवासियों की मौत की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोम। लीबिया से इटली आने की कोशिश कर रहे करीब 300 लोगों के भूमध्यसागर में डूबकर मरने की आशंका है। यह जानकारी यूनाइटेड नेशनल रिफ्यूजी एजेंसी ने दी है। सभी लोग लीबिया से तीन नावों के जरिए इटली आ रहे थे। करीब नौ अप्रवासियों को कोस्ट गार्ड ने बचाया और उन्हें लैम्पड्यूसा आइलैंड लाया गया। बचे हुए लोगों ने आइलैंड पहुंचने के बाद नावों के डूबने की सूचना दी।

बचाए गए लोगों के अनुसार, तीनों नावों में से हरेक पर 100 लोग सवार थे। यूनाइटेड नेशनल रिफ्यूजी एजेंसी ने बताया कि तीनों नाव लापता हैं। तीनों नाव लीबिया से एक साथ रवाना हुई थी।
गौरतलब है कि कोस्ट गार्ड ने रविवार को 105 लोगों को खराब मौसम की स्थिति में निकाला था। इनमें से 29 लोग बोट से इटली लाते समय हाइपोथर्मिया के कारण मारे गए।