पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की बिजली काटी, उ. कोरिया बोला- ये डिक्लेरेशन ऑफ वॉर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियोल. साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया के इंडस्ट्रियल जोन केसॉन्ग पार्क की बिजली काट दी है। इसे साउथ कोरिया का हाल ही में नॉर्थ कोरिया की लॉन्ग रेंज मिसाइल टेस्ट का
बदला माना जा रहा है। बता दें कि जनवरी में नॉर्थ कोरिया ने हाइड्रोजन बम का टेस्ट भी किया था। नॉर्थ कोरिया ने माना डिक्लेरेशन ऑफ वॉर...
- केन्सॉग पार्क से बिजली काटे जाने को नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया का 'डिक्लेरेशन ऑफ वॉर' करार दिया है।
- इसी के साथ नॉर्थ कोरिया ने अपने यहां काम कर रहे साउथ कोरिया के 280 वर्कर्स को निकाल दिया।
- बता दें कि केन्सॉग पार्क दोनों देश मिलकर चलाते हैं। कोरिया के डिवाइड होने के बाद केन्सॉग ही वह अंतिम स्थान था जहां दोनों के बीच बातचीत होती थी।
- यही नहीं साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की पानी की सप्लाई भी काट दी।
क्या है केसॉन्ग कॉन्फ्लिक्ट?
- साउथ कोरिया, नॉर्थ पर केसॉन्ग में इल्लीगल एक्टिविटीज का आरोप लगाता रहा है। साथ ही वॉर्निंग दी थी कि केसॉन्ग में किसी भी घटनाक्रम के लिए प्योंगयांग ही रिस्पॉन्सिबल होगा।
- केसॉन्ग, सियोल से महज 54 किमी दूर है। यहां 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी इंडस्ट्रीज हैं जिनमें करीब 55 हजार नॉर्थ कोरियाई काम करते हैं।
- नॉर्थ कोरियाई स्टेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा इन्हें 10 हजार रु (करीब 160 डॉलर) सैलरी मिलती है।
- केसॉन्ग एक अकेली जगह है जहां नॉर्थ और साउथ कोरिया के लोग साथ काम कर रहे हैं।
- इससे पहले भी 2013 में नॉर्थ कोरिया के तीसरे न्यूक्लियर बाद भी केसॉन्ग को बंद कर दिया गया था।
अगले हफ्ते होगी साउथ कोरिया-अमेरिकी की बातचीत
- एक अफसर के मुताबिक अगले हफ्ते साउथ कोरिया और अमेरिका मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर चर्चा करेंगे।
- सियोल और वॉशिंगटन के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने लॉन्ग रेंज मिसाइल टेस्ट कर यूएन रेजोल्यूशंस को तोड़ा है।
- बातचीत का मकसद एक 'टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस' (THAAD) की यूनिट को स्थापित करना है।
- वहीं अमेरिका का कहना है कि THAAD सिस्टम साउथ कोरिया की जरूरत है। (नॉर्थ कोरिया की मिसाइल से डरा US? एशिया में लगाएगा मिसाइल डिफेंस सिस्टम, पढ़े पूरी खबर)
- 'लेकिन सियोल हमेशा अमेरिकी डिप्लॉयमेंट से इनकार करता रहा। क्योंकि उसका मानना था कि चीन और अमेरिका से बातचीत से तनाव को हल किया जा सकता है।'
- उधर, साउथ कोरिया और अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर THAAD सिस्टम लाया जाता है तो उसका फोकस सिर्फ नॉर्थ कोरिया पर होगा।
- बता दें कि THAAD एक डिजाइन्ड इंटरसेप्टर है। जिसे लॉकहीड मार्टिन कॉर्प ने बनाया है। इसके तहत किसी देश की तरफ आती बैलिस्टिक मिसाइल्स को हवा में मार गिराया जा सकता है।
जल्द ही 5th न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है नॉर्थ कोरिया
- यूएस इंटेलिजेंस चीफ जेम्स क्लैपर ने हाल ही में बताया था कि नॉर्थ कोरिया यांगयोन के एक रिएक्टर में प्लूटोनियम एनरिचमेंट पर काम कर रहा है।
- बड़ी बात ये कि जिस रिएक्टर में काम शुरू किया गया है, उसे 2007 में बंद कर दिया गया था।
- क्लैपर के मुताबिक, "जल्द ही नॉर्थ कोरिया के पास न्यूक्लियर टेस्ट करने के लिए बड़ी मात्रा में प्लूटोनियम होगा।"
- "अगले कुछ हफ्तों या महीनों में वो फिर से न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है।"
- "नॉर्थ कोरिया का इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।"
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, "पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद यांगयोन रिएक्टर में हर साल एक न्यूक्लियर बम बनाने लायक प्लूटोनियम बनाया जा सकता है।"
- बता दें कि एक एटम बम बनाने में चार किलो प्लूटोनियम की जरूरत होती है। इतना प्लूटोनियम 20 किलोटन फोर्स का ब्लास्ट करने में कैपेबल होगा।
- नॉर्थ कोरिया 2006, 2009, 2013 और इसी साल जनवरी में न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...