सिओल. मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को बेहतर बनाने के लिए दुनियाभर में तेजी से शोध हो रहे हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया ने 4जी की स्पीड से भी आगे 5जी इंटरनेट स्पीड पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए कोरिया सरकार ने डेढ़ अरब डॉलर (93 अरब रूपए) निवेश करने का फैसला किया है। 5जी स्पीड मोबाइल कम्युनिकेशन की रफ्तार को एक हज़ार गुना तेज कर सकती है।
अभी 4जी के जरिए 800 एमबी की मूवी जहां 40 सेकंड में डाउनलोड होती है, वहीं 5जी के जरिए आठ सौ एमबी की मूवी सिर्फ एक सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी। पूरी दुनिया में साउथ कोरिया सबसे ज्यादा 82.7 फीसदी इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और देश की 78.5 फीसदी आबादी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करती है।
सरकार के मुताबिक, 5जी का ट्रायल 2017 तक हो जाएगा, जबकि 2020 तक ये पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। यकीनन 5जी अमेरिका समेत तमाम देशों को कड़ी टक्कर दे सकता है। खास बात ये है कि दक्षिण कोरिया की मौजूदा वायरलेस आधारभूत संरचना के चलते तकनीकी सुधार आसान, तेज और सस्ता हो जाएगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच भी रहेगी। हम आपको बता दें कि दुनिया में सिर्फ दक्षिण कोरिया ही ऐसा मुल्क है, जहां इंटरनेट की स्पीड सबसे तेज है। इंटरनेट की औसत स्पीड 17.5 एमबीपीएस है।
सरकार ने राजधानी सिओल में 21 आईपैडनुमा कम्प्यूटर स्क्रीन लगा रखी हैं। इससे कोई भी व्यक्ति इंटरनेट सर्फिंग, मेल और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर सकता है और यह पूरी तरह फ्री है। यहां के 98 फीसदी घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन है। ऑनलाइन गेम्स सामाजिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह सभी की नियमित दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
हाल के सालों में ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार पूरी दुनिया बहुत तेजी से बढ़ा है। वहां ऑनलाइन गेम को लेकर दीवानगी की हद यह है कि 2016 तक इसके बाजार में 5 बिलियन डॉलर का इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, लगातार कुर्सी पर जमें रहकर ऑनलाइन गेम खेलने वाले दक्षिण कोरियाई बच्चों में कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगी है।
अंदर पढ़ें: कैसे दक्षिण कोरिया इन दिनों इंटरनेट की समस्या से जूझ रहा है...
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।