पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनैरोबी. करीब एक महीने के संघर्ष के बाद दक्षिणी सूडान सरकार और देश से निष्काषित बागी उप राष्ट्रपति के बीच शांति बनाए रखने को लेकर समझौता हो गया है। गुरुवार को दोनो पक्षों ने युद्ध विराम करारनामे पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत इथोपियाई राजधानी एदीस अबाबा में दोनों ओर से हथियार डालने का वादा किया गया है। समझौते पर दोनों पक्षों ने कहा कि ये युद्ध विराम के लिए ये अस्थायी लेकिन विधिवत करारनामा है। दोनो पक्षों ने संभावना जाहिर करते हुए कहा कि इस समझौते को आगे भी जारी रहना चाहिए।
मानवाधिकार संगठनों ने युद्ध विराम के इस समझौते को देश के लिए एक अच्छा मौका मानते हुए स्वागत किया है। मानवाधिकार संगठनों ने कहा कि गृह युद्ध में हजारों लोग मारे गए और 5लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। युद्ध विराम का ये समझौता गृह युद्ध को खत्म करने को लेकर उठाया गया केवल पहला कदम है।
दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा में ट्रेनिंग संस्थान चला रहे सूडान इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जकारिया डिंग अकोल के मुताबिक ‘हमें काफी सतर्क रहने की जरूरत है। ये तो हिंसा रोकने के लिए पहला कदम उठाया जा रहा है लेकिन समझौते को लेकर लंबी और कठिन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।’
मिलिट्री ऑरकेषन पर खात्मे पर करारनामे में कहा गया है कि दोनों ओर से किसी भी कार्रवाई को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए। ये कोशिश ऐसी हो जिससे मिलिट्री और दूसरे बलों को युद्ध सामग्री दोबारा भेजने समेत किसी दूसरे झगड़ालू कार्रवाई का मुकाबला न करना पड़े।
समझौते में निगरानी और प्रमाणीकरण के लिए एक टीम बनाने के लिए भी कहा गया है।
दोनों पक्षों के हस्ताक्षर करने के 24 घंटे बाद युद्ध विराम का वक्त तय किया गया ।
दक्षिणी सूडान सरकार के प्रतिनिधि नियाल डेंग नियाल ने कहा, ‘हम निगरानी और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पर सहयोग करने का वादा करते हैं।’
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.