(शेरों ने समझा खेलने की कोई चीज है।)
बार्सिलोना. स्पेन के बार्सिलोना शहर का ज़ू। फौजी वर्दी में 45 साल का जस्टो जोस वहां आया। शेरों के पिंजरे की रेलिंग पर चढ़ा और अंदर कूद गया। वहां मौजूद तमाम लोग धक्क। पिंजरे में तीन शेर थे। उन्होंने सोचा, कोई खेलने की चीज है। एक शेर उसका बैग ले भागा तो एक उस व्यक्ति को घसीटकर सुरंग में ले गया। करीब आधा घंटे तक शेर उससे खेलते रहे। बाद में शेरों पर पानी फेंक कर उसे बचाया गया।
अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई गई है। जस्टो 13 साल तक सिविल गार्ड रहा। फिलहाल इस साल के शुरू से पेड लीव पर था। उसने एक स्थानीय रिपोर्टर को बताया था कि इस साल कैसे उसका पत्नी से तलाक हुआ, बच्चे की कस्टडी छिन गई, उसने मां को खो दिया। कैसे उसने कई रातें सड़कों पर गुजारीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की तस्वीरें....