(ब्रिटेन का पार्लियामेंट हाउस)
इंटरनेशनल डेस्क। ग्रेट ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) ने भले ही स्कॉटलैंड को अपने से अलग होने से बचा लिया हो, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि अब इसकी जड़ें कमजोर हो रही हैं। जिस साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता था, वही आज अपनी साख बचाने में लगा हुआ है। ब्रिटेन पर एक नजर।
कैसी है राज व्यवस्था?
ग्रेट ब्रिटेन, आइलैंड पर बसे चार देश इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, नॉर्दन आयरलैंड और करीब 1000 द्वीपों का एक समूह है। यूके की संसदीय सरकार वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है। वैसे, तो यहां लोकतांत्रिक प्रणाली लागू है, लेकिन राजशाही को भी बराबर का सम्मान प्राप्त है।
इसके अधीन देशों (स्कॉटलैंड, वेल्स व नॉर्दन आयरलैंड) की अपनी संसद है, लेकिन यह रक्षा, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे और आर्थिक फैसलों के लिए ब्रिटिश सरकार, जो लंदन में बैठती है, पर निर्भर हैं। इनके बनाए कानून को महारानी रद्द करनेका अधिकार रखती हैं। इन देशों को हाई डिग्री ऑटोनॉमस पॉवर दिया गया है।
आगे पढ़िए: ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल देशों के बारे में...