फोटो: तूफान पीड़ित बच्चे मदद की आस में
मनीला। फिलीपींस में आए समुद्री तूफान हागुपिट से पूर्वी इलाके के मुख्य कस्बे समर के बोरोनगन में बाढ़ के पानी के चलते 21 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को यह जानकारी फिलीपींस के राष्ट्रीय रेडक्रास ने दी। प्रशांत महासागर से उठे शक्तिशाली समुद्री तूफान के फिलीपींस पहुंचने पर उसके उग्र रूप लेने की आशंका के चलते लगभग 10 लाख लोगों को उनके घरों से हटा दिया गया। पिछले साल फिलीपींस में आए बड़े समुद्री तूफान से 7,000 लोगों की मौत हो गई थी।
फिलीपींस नेशनल रेडक्रास के महासचिव ग्वेन्डोलीन पंग ने कहा, "हमारे पास पूर्वी समर कस्बे में 21 लोगों के मरने की पुष्ट खबर है। इनमें से 16 की मृत्यु बोरोनगन में हुई।" मनीला में राष्ट्रीय आपदा जोखिम निवारण व प्रबंधन परिषद ने सिर्फ दो लोगों के मरने और तीन के घायल होने की पुष्टि की है। दो अन्य की मौत समर कस्बे के बाहर हुई है। समर फिलीपींस का तीसरा बड़ा द्वीप है।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...