पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीन: जिद्दी मरीज को जबरन हॉस्पिटल से निकाला

PHOTOS: और जिद्दी मरीज को कुछ ऐसे उठा ले गई बीजिंग पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। लगातार तीन साल तक हॉस्पिटल के बेड पर कब्जा जमाए एक जिद्दी मरीज को आखिरकार मंगलवार को बीजिंग पुलिस जबरन उठा ले गई। मामला जिंगमे ग्रुप जनरल अस्पताल का है। बता दें कि हॉस्पिटल प्रशासन ने चेन के खिलाफ स्थानीय कोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा था। जिस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे जबरन बिस्तर से घसीट कर हॉस्पिटल से बाहर निकाला। बीजिंग टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अभी भी अपनी ट्रीटमेंट को लेकर अड़ा हुआ है।
चेन नाम का यह शख्स जिंगमे ग्रुप जनरल हॉस्पिटल में अगस्त 2011 से आया था। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद भर्ती हुआ था। तीन महीने बाद जब वह ठीक हो गया, तब हॉस्पिटल एडमिन ने उसे डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। लेकिन चेन पैर ठीक से नहीं मुड़ नहीं पाने का बहाना बनाते हुए वहीं डट गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद से ही चेन ने खुद को बिस्तर से जंजीर के जरिए लॉक कर लिया। हॉस्पिटल से बाहर निकाले जाने के बाद चेन ने कहा, "मैं पिछले तीन सालों में कभी नहीं नहाया। यहां तक कि मैं अपने बेटे की शादी में भी नहीं गया।" चेन का कहना है कि हॉस्पिटल की जिम्मेदारी है कि वह उसे पूरी तरह ठीक करे।
आगे देखें, संबंधित फोटोज...