पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवॉर्ड 2015

सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवॉर्ड: ये हैं 2015 के 14 लाजवाब PHOTOS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बाली में छतरी के रूप में केले का पत्ता इस्तेमाल कर बारिश से बचता ओरेंगुटान
फोटोग्राफर- एंड्रयू सुरयोनो
इंटरनेशनल डेस्क। 'छतरी' के रूप में पत्ती का इस्तेमाल करने वाले ओरेंगुटान (बंदर की एक प्रजाति) से लेकर हाथ में बिल्ली थामे प्यारी-सी बच्ची की तस्वीर। वर्ल्ड फोटोग्राफी ऑर्गेनाइजेशन ने 'सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड 2015' के लिए आई ऐसी ही कुछ अविश्वसनीय प्रविष्टियों का खुलासा किया है। बता दें कि इस कॉन्टेस्ट में एंट्री पाने के लिए सिर्फ एक महीने से कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। यह प्रतियोगिता हर स्तर के पेशेवर फोटोग्राफरों से लेकर शौकिया व छात्र वर्गों के लिए है।
फोटोग्राफर एंड्रयू सुरयोनो बताते हैं, "मैं बाली (इंडोनेशिया) में कुछ ओरेंगुटान की तस्वीरें ले रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई।" एंड्रयू ने कहा, "ओरेंगुटान ने फौरन बारिश से बचने के लिए केले का पत्ता सिर पर रख लिया।" इस खूबसूरत पल को कैद करने के लिए एंड्रयू ने DSLR कैमरा और टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल किया।
इस साल की प्रविष्टियों में में वाइल्डलाइफ से लेकर मनोरम परिदृश्यों का कलेक्शन शामिल है। 2008 में शुरू हुए इस कॉम्पिटिशन का मकसद फोटो संस्कृति के उत्थान को लेकर है।
आगे देखें, 2015 फोटोग्राफी अवार्ड के लिए आई नई प्रविष्टियों की तस्वीरें...