पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Stunning Vintage Photos Of Burlesque Beauties Of The 1890

120 साल पहले सुंदरता को देखने का था ऐसा नजरिया, देखें तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहते हैं समय के साथ इनसान बदल जाता है और उसका लोगों को देखने का नज़रिया भी। ठीक उसी तरह आज पहले की तुलना में आधुनिकता की परिभाषा भी बदल गई है। आधुनिकता के आज के इस दौर में 120 साल पहले की बर्लेस्क डांसरों को उनके चुस्त पहनावे के लिए शायद ही याद किया जाता हो। अपने समय में वो वास्तव में किसी स्कैंडल से कम नहीं थीं।
1890 के दशक में बर्लेस्क डांसरों का पूरा शरीर कपड़ों से ढका होता था, लेकिन तब के समय में फिट कपड़े ही पहनना किसी आधुनिकता से कम नहीं था। उनके परफॉर्मेंस को देखने के बाद पुरुष उन पर दांव लगाने का एक मौका नहीं छोड़ते।
बर्लेस्क डांसरों की ये तस्वीरें ओहियो की ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चार्ल्स एच मैक्घे ने इकट्ठा की हैं। आज से 120 साल पुरानी इन तस्वीरें के जरिए उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि तब खूबसूरती के पैमाने आज के दौर से कितने अलग थे।
आगे पढ़ें: क्या है बर्लेस्क और कब हुई इसकी शुरुआत...