पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टंटमैन स्टीव मेयर ने पैराग्लाइडर की तरह आसमान में उड़ाई मोटरसाइकिल

PICS: पैराग्लाइडर की तरह 500 फीट ऊपर आसमान में उड़ाई हर्ले डेविडसन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उटाह हाईवे पर मोटरसाइकिल दौड़ाने के बाद भी शायद स्टंटमैन का मन नहीं भरा था, जो एक कदम आगे बढ़ाते हुए हर्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पैराशूट के जरिए आसमान में ले उड़े। स्टंटमैन स्टीव मेयर ने सॉल्ट लेकसिटी के 50 मील की दूरी पर उटाह में अपनी मोटरसाइकिल को पैराग्लाइडर की तरह इस्तेमाल कर हवा में माउंट टिम्पानोगोस के चारों ओर चक्कर लगवाया।
स्टीव स्थानीय पैराग्लाइडिंग स्टोर के मालिक हैं और उन्होंने जमीन से करीब 500 फीट की ऊंचाई पर मोटरसाइकिल पर हवा में सैर की। 700 पाउंड की मोटरसाइकिल को हवा के जबरदस्त दबाव के जरिए उन्होंने आसमान में उड़ाया। इस इलाके में हवा का ये दवाब सामान्य है। मोटरसाइकिल ने जैसे ही आसमान में उड़ान भरी, स्टीव का उत्साह देखा जा सकता था।
टिम्पानोगोस में हर्ले डेविडसन की डीलरशिप लेने वाले मैनेजर ने कहा कि इस स्टंट का वीडियो ऐसे रोमांचक और मजेदार इवेंट्स में हर्ले की भागीदारी को बढ़ाएगा। इस पूरी उड़ान को को-ऑर्डिनेट किया स्थानीय स्टंट डायरेक्टर जेयर्ड विलर्डसन ने।
आगे देखिए, हवा में उड़ान भरती हर्ले डेविडसन की तस्वीरें...