पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमास्को. अब अंतरिक्ष में फसलों की खेती करने में कामयाबी मिल गई है। रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्टेशन आईएसएस पर कई फसलों की खेती की है। जिसके परिणाम काफी आशाजनक हैं। इन फसलों को खाने के लिए भी काफी सुरक्षित माना जा रहा है।
इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल प्रॉब्ल्म्स की शोधकर्ता मार्गरिटा लेवस्की ने दावा किया है कि अंतरिक्ष में भी खेती की जा सकती है। उन्होंने वार्षिक अंतरिक्ष सम्मेलन में कहा कि मटर के साथ अंतरिक्ष में किए प्रयोग काफी आशाजनक हैं।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों ने जापानी हरा साग और विशेष किस्म का गेहूं भी उगाया। हालांकि अंतरिक्ष में इनके पौधे काफी छोटे लेकिन बीज गुणवत्ता वाले होते हैं।
लेवस्की ने बताया कि रूसी अंतरिक्ष यात्री स्टेशन के लाडा ग्रीनहाउस की मरम्मत के बाद अगले साल धान, टमाटर और शिमला मिर्च की खेती करेंगे। शोधकर्ताओं ने इन फसलों को खाने लायक बताया है। हालांकि शोधकर्ता अभी शोध में लगे हुए हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि अंतरिक्ष में खेती के विकल्प से पृथ्वी से खाद्य सामग्री ले जाने की समस्या खत्म हो जाएगी।
शोधकर्ताओं का मानना है कि ये पौधे न सिर्फ अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित कर सकते हैं बल्कि मानवीय अपशिष्ट को दोबारा भोजन में तब्दील किया जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.