पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमन में आत्मघाती धमाके में पांच लोगों की मौत

यमन में सेना के केंद्र पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदन। यमन के पूर्वी भाग में सेना के एक केंद्र पर किए गए आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला दो कारों में रखे विस्फोटकों में विस्फोट करके किया गया।
हमले की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली है, जो यमन के पूर्वी भाग में सक्रिय है। आतंकवादी संगठन ने अपने ट्विटर पर कहा है कि उसने कई लोगों को हताहत किया है।
सेना के सेयून परिसर में विस्फोट के बीच ही गोलीबारी शुरू हो गई। सेयून हदरामौत प्रान्त का दूसरा बड़ा शहर है। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट के बाद धुआं उठते देखा। हमले में आठ लोग घायल हो गए।