पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suicide Bomber Killed Six Afghan Soldiers

आत्मघाती हमले में छह अफगान सैनिकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में सुरक्षाबल के छह जवानों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। अपराध शाखा के प्रमुख जनरल फरीद अफजल ने बताया कि गुरुवार को सुबह 7:15 बजे राजधानी के उपनगर टांगी ताराखिल में अफगान सैनिकों को ले जा रही बस पर आत्मघाती हमला किया गया जिसमें छह जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उधर, तालिबान के प्रवक्ता जबिदुल्ला मुजाहिद ने मीडिया के भेजे एक संदेश में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि आगे और भी ऐसे हमले होंगे। गौरतलब है कि अमेरिका ने 31 दिसंबर तक 12,500 सैनिकों की वापसी का ऐलान कर रखा है।