पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिचाई US में सबसे ज्यादा कमाने वाले CEO, अल्फाबेट ने दिए 1300 करोड़ रुपए के शेयर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाने वाले सीईओ बन गए हैं। अल्फाबेट इंक ने उन्हें 199 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपए) के स्टॉक शेयर्स दिए हैं। पिचाई को सी क्लास के 273,328 शेयर मिले हैं। अब तक का सबसे बड़ा पैकेज...
- पिचाई अगर गूगल में बने रहते हैं तो उन्हें 2019 तक क्वार्टली यह इन्क्रीमेंट मिलता रहेगा। कंपनी ने 3 फरवरी को फाइल किए गए स्टेटमेंट में यह जानकारी दी है।
- पिचाई को गूगल अभी 310 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज दे रहा है।
- पिचाई गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज के डिप्टी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल ही गूगल का सीईओ बनाया गया था।
- ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गूगल ने अब तक अपने किसी एग्जीक्यूटिव को इतना बड़ा पैकेज नहीं दिया है।
- सीईओ बनने के बाद पिचाई को कंपनी के तरफ से मिलने वाला यह पहला अवॉर्ड है।
- पिचाई के अलावा, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने डायनी ग्रीन को 42.8 मिलियन डॉलर का स्टॉक ऑफर किया है।
- डायनी गूगल के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी VMware Inc के सीईओ हैं। पिछले साल उन्हें 148 मिलियन डॉलर की इक्विटी दी गई थी।
- अल्फाबेट इंक ने इस बारे में ऑफिशियली अभी कुछ नहीं कहा है।
- बता दें कि गूगल हर दो साल में एक बार अपने एग्जीक्यूटिव्स को इक्विटी अवॉर्ड करती है।
कौन हैं सुंदर पिचाई?
- सुंदर पिचाई चेन्नई में 1972 में जन्मे।
- उनका मूल नाम पिचाई सुंदराजन है, लेकिन उन्हें सुंदर पिचाई के नाम से जाना जाता है।
- पिचाई ने अपनी बैचलर डिग्री आईआईटी, खड़गपुर से ली है। उन्होंने अपने बैच में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
- यूएस में सुंदर ने एमएस की पढ़ाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की और व्हार्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।
- वे 11 साल से गूगल में हैं। उन्होंने 2004 में गूगल ज्वाइन किया था। उस समय वे प्रोडक्ट और इनोवेशन अफसर थे।
- सुंदर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एंड्रॉयड, क्रोम और ऐप्स डिविजन) रह चुके हैं।
- पिछले साल अक्टूबर में उन्हें गूगल का सीनियर वीपी (प्रोडक्ट चीफ) बनाया गया था।
- एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के डेवलपमेंट और 2008 में लॉन्च हुए गूगल क्रोम में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
- जब पिचाई अपनी आगे की पढ़ाई के लिए चेन्नई से यूएस जाना चाहते थे, तो उनके पिता को एयर टिकट के लिए कर्ज लेना पड़ा था।
यह हैं दुनिया के टॉप हाइएस्ट पेड सीईओ
1. सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट में सीईओ) : 84.3 मिलियन डॉलर (5735 करोड़ रुपए), (2014)
2. इंद्रा नूई (पेप्सीको में सीईओ) : 19.08 मिलियन डॉलर (1347 करोड़ रुपए)
3. शांतनु नारायण (एडोब सिस्टम्स में सीईओ): 17.89 मिलियन डॉलर (1217 करोड़ रुपए)
4. सूर्या महापात्रा (ओसबोर्न ग्रुप में सीईओ, हेल्थकेयर सेक्टर) : 12.57 मिलियन डॉलर (855 करोड़ रुपए)
5. अजय बांगा (मास्टरकार्ड में सीईओ, बराक ओबामा ने प्रेसिडेंट एडवाइजरी कमेटी फॉर ट्रेड पॉलिसी एंड नेगोशिएशन के लिए मेंबर के रूप में अप्वाइंट किया ) : 12.4 मिलियन डॉलर ( 843 करोड़ रुपए)
6. फ्रॉन्सिस्को डिसूजा (कॉग्निजेंट में सीईओ में सीईओ) : 11.34 मिलियन डॉलर ( 771 करोड़ रुपए)
7. संजय मेहरोत्रा (सेनडिस्क कॉरपोरेशन में सीईओ) : 10.63 मिलियन डॉलर ( 723 करोड़ रुपए)
8. दिनेश सी पालीवाल (हरमन इंटरनेशनल में सीईओ और चेयरमैन ): 10.60 मिलियन डॉलर (721 करोड़ रुपए)
9. रविचंद्रा सालिग्राम (Ritchie Bros Auctioneers Incorporated में सीईओ): 6.56 मिलियन डॉलर ( 446 करोड़ रुपए)
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...