12,000 हीरे जड़े होंगेदुकान के मालिक ने कहा, 'हम दुनिया के कुछ सबसे महंगे जूतों में से एक को डिजाइन कर रहे हैं। हर एक जूते में 6000 हीरे होंगे और यह दो महीने में तैयार हो जाएगा। यह पहली बार है जब हम रत्न जड़े जूते बना रहे हैं।' हीरे जड़े
मोबाइल-गैजट्स तो पहले से ही रईसों के शौक रहे हैं पर ऐसा पहली बार है जब सूरत में हीरे जड़े जूते को बनाने का ऑर्डर आया। सामान्यतः यहां बेल्ट, बकल्स, पेन ड्राइव्स, क्रॉकरी आइटम्स आदि को रत्नों-हीरों से सजाने के लिए ऑर्डर आते हैं। लोगों में इन्हें लेकर काफी क्रेज बना रहता है। आज ऐसे आइटम्स युवाओं की पसंद हैं।