सिडनी। आस्ट्रेलिया के सिडनी में मार्टिन प्लेस स्थित एक चॉकलेट कैफे से बंधकों छुड़ाने का ऑपरेशन 17 घंटे बाद खत्म हुआ। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने हमलावर को मार गिराया और सभी बंधक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह एक हमलावर ने चॉकलेट कैफे में कई लोगों को बंधक बना लिया था। हमलावर ने सुसाइड बेल्ट पहनी थी। प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने स्थिति से निपटने के लिए कैबिनेट की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे घोर अमानवीय करार दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैफे में करीब 40 लोगों को बंधक बनाया गया था, जिनमें से पहले तीन लोगों को रिहा कर किए गए। कैफे की खिड़कियों से काले झंडे दिखाए गए। इस इलाके में रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया और देश के दो बड़े बैंकों का मुख्यालय भी है। आसपास के भवनों और इलाकों को खाली कर लिया गया है। घटनास्थल तक जाने वाले रास्तों को बंद करके पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, टेलीविजन फुटेज पर कैफे में कई लोगों को दोनों हाथ ऊपर किए हुए खिड़की के पास खड़े दिखाया गया।
एबॉट ने टेलीविजन पर सीधा प्रसारण में लोगों से अपील की कि वे घबराए नहीं और अपना सामान्य कामकाज जारी रखें। सरकार की घटना पर पूरी नजर है। उन्होंने मीडिया से रिपोर्टिंग में सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने आशा जताई थी कि घटना से जल्द ही निपट लिया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य तस्वीरें।