बेरुत। सीरिया के पश्चिम-उत्तर में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में सीरियाई सरकार के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 42 नागरिकों की मौत हो गई है।
मानवाधिकार संगठन 'सीरियन ओब्सजर्वेटरी फार ह्रयूमन राइट्स' ने बताया कि सीरिया सरकार ने कल इदलिब प्रांत के साराकीब और इहसीम के नगरों के आसपास हवाई हमले किए। एक हमला उस क्षेत्र में किया गया जहां कई लोग शरण लिए हुए थे।
संगठन ने बताया कि इस हमले में मारे गए लोगों में कम से कम 16 बच्चें और 11 महिलाएं भी शामिल है। इस हमले में एक ही परिवार के कम से कम 17 लोग मारे गए। इस बीच, सीरियाई कुर्द लड़ाकुओं ने तुर्की सीमा के नजदीक एक कुर्द शहर कोबानी के पूर्व में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। कुर्द लड़ाकुओं और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है और इस्लामिक आतंकवादियों को कल रात से ही रोका हुआ है।