सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। सत्ता और विद्रोहियों के बीच की इस लड़ाई में नुकसान आम सीरियाई नागरिकों का हो रहा है। युद्ध और संघर्ष में कुछ ऐसे हालात बने कि कभी बहुमंजिला दिखने वाली इमारतें खंडहरों में तब्दील हो गईं हैं।
सरकार और विद्रोहियों के बीच ये टकराव आज से करीब 3 साल पहले यानि 15 मार्च 2011 से हुआ और देखते ही देखते अप्रैल तक ये विद्रोह पूरे देश में फैल गया। हालांकि सरकार और विद्रोहियों के बीच स्विटजरलैंड में शांति वार्ता भी चल रही है लेकिन सीरिया अब भी जल रहा है।
क्या है संघर्ष की वजह
सीरिया में अभी ‘बाथ पार्टी’ का शासन है और बशर-अल-असद यहां के राष्ट्रपति हैं। सीरिया में बशर-अल-असद ने साल 2000 में अपने पिता से सत्ता हासिल की थी। उनके पिता हफीज अल असद 1971 से सीरिया की सत्ता पर काबिज थे। विद्रोहियों की मांग है कि बशर सत्ता छोड़ें और ‘बाथ पार्टी’ के शासन का खात्मा हो। राष्ट्रपति बशर-अल-असद सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं हैं और विद्रोही अपनी मांगें माने जाने से पहले किसी भी सूरत पर झुकना नहीं चाहते।
आगे पढ़ें: क्यों बह रहा है खून
(तस्वीरें साभार: रायटर्स)