पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमांट्रियक्स। सीरिया में चल रहा गृह युद्ध खत्म करने के लिए शुरू हुई शांति वार्ता के नाकाम होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। बैठक में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के भविष्य को लेकर बहस के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुई।
मांट्रियक्स में वार्ता शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद दोनों पक्ष आपस में उलझते दिखे। असद के प्रतिनिधियों और पश्चिमी देश समर्थित विपक्षी सीरिया नेशनल कोलिशन ने सीरियाई लोगों के हित में बोलने का दावा किया। सम्मेलन की शुरुआत में अमेरिकी और सीरियाई विपक्ष असद सरकार पर शांतिपूर्ण आंदोलन को दमन करने आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा कि असद सरकार ने शासन करने का अधिकार खो दिया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने साफ तौर पर कहा,’जब तक सीरिया में असद सरकार है,सीरिया सुरक्षित नहीं है।’ वहीं सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल मोलेम ने कहा, ‘ये सीरिया का संघर्ष है और ये जारी रहेगा’।
सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल मोलेम ने गुस्से में संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष बान की मून से कहा कि आप न्यूयार्क में रहते हैं। मैं सीरिया में रहता हूं। मुझे इस मंच पर सीरिया की आवाज उठाने का हक है। तीन साल के इंतजार के बाद यह अधिकार मुझे मिला है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा,’अब समय आ गया है कि बातचीत के जरिए रक्तपात का अंत किया जाए।‘
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.