पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Syria Sides To Meet But Peace Talks May Not Take Off

सीरिया संकट पर विपक्षी दल और सरकार करेंगे आमने-सामने बात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरूत. सीरिया सरकार और विपक्षी पार्टियों ने मौजूदा सीरिया संकट के समाधान के लिए आमने-सामने बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। यह बातचीत शनिवार को को जेनेवा में एक ही कमरे में बैठक होगी।
सीरिया मसले पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखबर ब्राहिमी ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब दोनों पक्ष आपस में इस मसले पर वार्ता करेंगे। दोनों पक्षों ने बीते जून 2012 में तय किए गए अंतरिम घोषणा पत्र पर अपनी सहमति देते हुए यह फैसला किया है।
इससे पहले सीरियाई मसले पर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे ब्राहिमी ने जेनेवा में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत की। इस बैठक के लिए उन्हें राजी करने में अहम भूमिका निभाई।
इस मसले पर दोनों पक्षों के सकारात्मक रुख को देखते हुए ब्राहिमी ने उम्मीद जताई कि यह बातचीत अच्छी खबर लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सीरिया के हालात को बेहतर समझते है। मुझे आशा है कि यह बातचीत सफल होगी।