पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Syria Wiping Neighbourhoods Off The Map To Punish Residents: Rights Group

असद सरकार ने हजारों घरों किया जमींदोज, नई सैटेलाइट तस्वीरों में हुआ खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमिश्क. सीरिया में मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि असद सरकार ने देश में हजारों घरों को जमींदोज किया है। 2012 और 2013 में ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से साफ पता चलता है कि राजधानी दमिश्क और हमा में विद्रोहियों के प्रभुत्व वाले इलाके में हजारों घरों पर बुल्डोजर चला कर और धमाकों से बर्बाद किया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से नागरिकों की निजी संपत्तियों का भारी नुकसान किया गया है। इसे भी युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब जिनेवा में विद्रोही और असद सरकार के बीच सीरिया शांति वार्ता चल रही है। बुधवार को सीरिया मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत लखदर ब्राहिमी ने माना है कि शांति के लिए दोनों पक्षों की वार्ता का कोई हल नहीं निकला है। यह बातचीत शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी।
अंदर पढ़ें: और क्या कहा गया रिपोर्ट में