(दमिश्क के पूर्वी इलाके में स्थित डोउमा में असद सरकार की सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद हालात।)
बेरूत। सीरिया की सेना ने दमिश्क के उत्तरी-पूर्वी भाग को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया है। पहले इस पर विद्रोहियों का कब्जा हो गया था। यह खबर हेजबुल्लाह अल मनार टेलीविजन ने दी है। अदरा अल ओमिलिया का इलाका सीरिया की राजधानी से 30 किलोमीटर दूर है। अमेरिका के नेतृत्व में चल रहा हवाई हमला देश के पूर्वी क्षेत्र में किया जा रहा है। यह हमला राजधानी के आसपास नहीं हो रहा है।
इस बीच कुर्द सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की कोबानी शहर की बढ़त को न केवल रोक दिया है बल्कि इन्हें पीछे ढकेल दिया है। एक अन्य समाचार के अनुसार लेबनानी सेना ने सीरिया से लगी अपनी सीमा पर इस्लामिक स्टेट के 450 आतंकियों को हिरासत में ले लिया है।