पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Syrian Opposition Refuses To Meet Govt At Geneva 2 Talks

जेनेवा में चल रही सीरिया शांति वार्ता में मतभेद बढ़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेनेवा/अबू धाबी। स्विट्जरलैंड में चल रही सीरिया शांति वार्ता में दूसरे दिन कड़वाहट बढ़ गई। अब संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थ लखदर ब्राहिमी सीरिया के प्रतिद्वंद्वी प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करेंगे। ताकि दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत का रास्ता निकाला जा सके।
इस बीच आतंकी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने सीरिया के विद्रोही इस्लामी लड़ाकों को आपसी लड़ाई रोकने की चेतावनी दी है। सीरिया में शांति के लिए जेनेवा के पास मोंटरेक्स में सीरिया सरकार तथा उसके खिलाफ संघर्षरत गुटों के प्रतिनिधियों के बीच बंद कमरों में बातचीत शुरू हुई है।
दो दिन की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत ब्राहिमी ने दोनों पक्षों से अलग अलग बातचीत शुरू की। आतंकी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी ने पांच मिनट का वीडियो संदेश जारी कर कहा कि विद्रोही अगर आपस में दोस्ती नहीं रख सकते तो एक समिति बना लें। जो मतभेद दूर करने के लिए काम करेगी।