पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीडियो में देखें, सीरियाई विद्रोही को सैनिक का दिल खाते हए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमिश्क। कई सालों से इंटरनेशनल मीडिया में सुर्खियां बन चुका सीरिया एक बार फिर चर्चा में है। सीरिया के एक वीडियो की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यह वीडियो न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वीडियो में कथित रूप से सीरिया का एक विद्रोही एक मरे हुए सरकारी सैनिक के दिल को काटकर खा रहा है। वीडियो में सैनिक के अंग को काटते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं, काटने के बाद एक विद्रोही उस अंग को चबा चबा कर खा भी रहा है। इस वीडियो में कितनी सच्‍चाई है, यह कहा नहीं जा सकता है।