पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Taiwan China Government Officials To Meet Feb. 11 In Nanjing

चीन और ताइवान के बीच 65 वर्ष बाद होगी पहली ऐतिहासिक बातचीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताइपे. चीन और ताइवान के बीच 65 वर्ष बाद पहली बार ऐतिहासिक बातचीत फरवरी में होगी। हालांकि इससे संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी। दोनों पक्षों के नीति निर्धारकों के बीच 11 फरवरी को ताइवान के मुख्य भूमि मामलों के मंत्री वांग यू ची और चीन के विदेश उप मंत्री झांग झीजुन के बीच यह बातचीत 1949 के बाद पहली बार होगी।
झीजुन ताइवान मामलों के मंत्री ने कहा कि चीन, ताइवान को अपना ही प्रांत मानता है। उसके खिलाफ बल प्रयोग से भी इनकार नहीं किया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्य भूमि पर 1949 में कब्जा कर लिया था।
वांग ने कहा कि इस बैठक में अतिसंवेदनशील राजनीतिक मुद्दे को नहीं छुआ जाएगा। चीन के राष्ट्रपति झी जिनपिंग ने अक्टूबर में कहा था कि गतिरोध को दूर करने के लिए लंबे समय तक राजनीतिक समाधान को टाला नहीं जा सकता। ताइवान के राष्ट्रपति मा विंग-जेऊ ने कहा कि राजनीतिक बातचीत की जल्दी नहीं है। हम व्यापार पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।