पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालिबानी आतंकियों ने की अफगानी सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी की हत्या

काबुल: तालिबानी आतंकियों ने सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी को गोलियों से भूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को तालिबानी आतंकियों ने सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। काबुल पुलिस चीफ के प्रवक्ता हशमत स्तानेकजई ने बताया कि काबुल के पश्चिमी इलाके में तालिबानी आतंकियों ने अतीकउल्लाह राउफी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह कहीं जाने के लिए कार से निकले थे। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आतंकियों ने काबुल में हमले तेज कर दिए हैं। वो गेस्टहाउस, सरकारी अधिकारियों और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। बढ़ते आतंकी हमलों के मद्देनजर काबुल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ज्यादातर विदेशी सैनिक इस महीने के अंत तक देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।