बैंकॉक। टाटा मोटर्स के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) कार्ल स्लिम ने पत्नी सैली से विवाद के बाद आत्महत्या की थी। उनके पास मिला सुसाइड नोट असल नहीं बल्कि उनकी पत्नी सैली का लिखा हुआ पत्र था। यह दावा मंगलवार को थाईलैंड की पुलिस ने किया।
स्लिम का शव रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में बैंकॉक के होटल सांगरी ला की चौथी मंजिल पर मिला था। थाइलैंड के पुलिस लेफ्टिनेंट सोमयोत बूयाकोयो ने बताया कि स्लिम ने आत्मघाती कदम पत्नी का पत्र पढऩे के बाद उठाया होगा। उसमें घरेलू समस्याओं का जिक्र था।
सोमयोत ने कहा कि स्लिम की मौत हत्या नहीं थी। पुलिस का अब मानना है कि वे होटल की 22वीं मंजिल स्थित कमरे की खिड़की से खुद कूदे थे। ऊपर से गिरने के कारण स्लिम की खोपड़ी फट गई थी। स्लिम यहां टाटा मोटर्स की थाई इकाई के निदेशक मंडल की बैठक में आए थे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।