पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tension In Ukraine, Anti protest Law Will Be Reform

यूक्रेन में हिंसा जारी, तनाव खत्म करने के लिए कानून में होगा संशोधन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच देश में संकट खत्म करने के साथ प्रदर्शन विरोधी कानून में संशोधन करने के लिए राजी हो गए। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते देश के पश्चिमी भाग के स्थानीय प्रशासन का नियंत्रण खत्म हो गया था।
राष्ट्रपति के संशोधन के फैसले पर राजी होने के बाद राजधानी में प्रदर्शन जारी हैं। शनिवार को शहर के मध्य में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प की खबरें हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों और पेट्रोल बमों से हमला किया। इसके बचाव ने पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। विपक्ष के नेता विटेली क्लिशको ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग है।
सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की झड़पों के बाद राष्ट्रपति यानुकोविच ने विपक्ष से बातचीत करने का निश्चय किया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का कोई हल नहीं निकला तो दूसरे सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
राजधानी कीव में टकराव बीते रविवार को शुरू हुआ था और मुख्य प्रदर्शन क्षेत्र में पांच लोगों की मौत भी हो गई थी। अधिकारियों ने गोली लगने से दो की मौत की पुष्टि भी की। प्रदर्शनकारियों का देश के पांच भागों के स्थानीय प्रशासन पर नियंत्रण हो गया है।
गौरतलब है कि रूस के दबाव के चलते यूरोपीय संघ के साथ समझौता नहीं करने के चलते सरकार को नागरिकों का उग्र विरोध और प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच हिंसक प्रदर्शनों के आरोप में गिरफ्तार किए गए राजनीतिक कार्यकर्ताओं की रिहाई के मसले संसद अगले सप्ताह फैसला करेगी। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं पर सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रचने का आरोप है। सरकार विरोधी प्रदर्शन तथा रैलियों के दौरान अब तक पांच व्यक्ति मारे जा चुके हैं।